बेगुसराय, मार्च 12 -- बखरी, निज संवाददाता। यूजीसी गाइडलाइन के समर्थन तथा सामाजिक न्याय के आंदोलन को मजबूत करने के उद्देश्य से मुख्य बाजार में समता आंदोलन की बैठक गुरुवार को हुई। बैठक में वक्ताओं ने आगामी 18 मार्च 2026 को पटना के गांधी मैदान स्थित 10 नंबर गेट से समता महाजुटान एवं राजभवन मार्च को सफल बनाने का आह्वान किया। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में सामाजिक न्याय के सवाल पर देशभर में व्यापक चिंता का माहौल है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र की भाजपा सरकार यूजीसी की उन गाइडलाइनों को लागू नहीं होने देना चाहती, जिनसे दलितों, पिछड़ों और कमजोर वर्गों को उनका संवैधानिक अधिकार मिल सकता है। सीधे तौर पर इन अधिकारों को समाप्त करने के बजाय अदालतों को आगे कर सामाजिक न्याय के प्रावधानों को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है। व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.