कटिहार, मई 31 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि त्रिस्तरीय पंचायत आम चुनाव 2026 की आहट के साथ ही जिले की पंचायतों में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। इस बार चुनावी मुकाबला सिर्फ उम्मीदवारों के बीच नहीं, बल्कि आरक्षण रोस्टर के नए चक्र के कारण बदलने वाले समीकरणों के बीच भी होगा। मुखिया, जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, सरपंच, पंच और वार्ड सदस्य के कई पदों की आरक्षण स्थिति बदलने जा रही है, जिससे वर्षों से बने राजनीतिक समीकरणों में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। यह भी पढ़ें- अब पंचायत चुनाव में बदलेगा आरक्षण रोस्टर का समीकरण231 पंचायतों में प्रशासनिक स्तर पर चुनाव की तैयारी शुरू जिले की 231 पंचायतों में पंचायत चुनाव की तैयारी प्रशासनिक स्तर पर शुरू हो चुकी है। वर्ष 2011 की जनगणना के आधार पर पंचायतों का वर्गीकरण पूरा कर लिया गया है। प्रपत्र-...