मुजफ्फरपुर, सितम्बर 7 -- मुजफ्फरपुर, वसं। भगवानपुर स्थित एक होटल में सवर्ण समाज संघर्ष मोर्चा की बैठक हुई। इसमें सामाजिक, शैक्षणिक एवं नीतिगत मुद्दों पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने आरक्षण का आधार आर्थिक करने की मांग उठाई। कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर जरूरतमंदों को आर्थिक स्थिति के आधार पर अवसर मिलना चाहिए। इसके लिए आरक्षण व्यवस्था की समीक्षा जरूरी है। बैठक में यूजीसी से संबंधित प्रावधानों को रोलबैक करने और एट्रोसिटी एक्ट समाप्त करने की मांग भी उठी। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा से जुड़े निर्णयों का असर छात्रों-युवाओं पर पड़ता है, इसलिए समाज की चिंताओं को गंभीरता से सुना जाए। अध्यक्षता मोर्चा अध्यक्ष रघुनंदन प्रसाद सिंह उर्फ अमर बाबू ने की। यह भी पढ़ें- आर्थिक आधार पर आरक्षण लागू करने को ले आक्रोश मार्च संचालन अजीत कुमार कश्यप ने किया। मौके पर सुगंध ...