देवरिया, जून 28 -- देवरिया, निज संवाददाता। सदर रेलवे स्टेशन के आरक्षण काउंटर के समीप सीबीआई ने शनिवार को छापेमारी की। इस दौरान एक टिकट दलाल को गिरफ्तार किया। उसके पास से तत्काल टिकट व आरक्षण मांग पत्र भी बरामद किया गया। इस कार्रवाई से टिकट दलालों में खलबली मची रही। सीआईबी प्रभारी भटनी चंद्रदेस सिंह को मुखबिर ने सूचना दिया कि सदर रेलवे स्टेशन के आरक्षण काउंटर पर टिकट दलाल सक्रिय हो गए हैं। सूचना के बाद वह अपनी टीम के साथ सदर रेलवे स्टेशन पहुंचे और फिर आरपीएफ के साथ मिलकर जांच शुरू की। लगभग पौने बारह बजे एक टिकट दलाल टीम को मिल गया। टीम ने जांच की तो उसके पास से एक तत्काल टिकट व सादा आरक्षण मांग पत्र मिला। उसने अपना नाम अमित सोनकर निवासी इंदिरानगर जूनियर हाईस्कूल वार्ड नंबर 13 देवरिया बताया। बरामद टिकट 28 जून के लिए गोरखपुर से लोकमान्य तिलक...