लातेहार, अप्रैल 24 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। मैट्रिक परीक्षा के घोषित परिणाम में राजकीयकृत हाई स्कूल के कुश कुमार स्कूल टॉपर बने हैं। वहीं स्कूल में टॉप टेन में भी दस छात्रो ने जगह बना ली है। स्कूल के अनुसार 139 छात्र- छात्राएं मैट्रिक की परीक्षा में शामिल हुए थे। उनमे से 137 छात्रो ने परीक्षा में सफल हुए हैं। 79 छात्र प्रथम और 58 छात्र द्वितीय श्रेणी से पास हुए हैं। स्कूल के टॉप टेन में शामिल कुश कुमार को 90. 80 प्रतिशत,विशाल कुमार को 86.20 प्रतिशत,विशेष मल्होत्रा को 84.20 प्रतिशत,मो0 जीशान को 83.40 प्रतिशत,सुमंत कुमार यादव को 83.40 प्रतिशत,कृष्णा कुमार को 82.60 प्रतिशत, आर्यन कुमार दास को 81 प्रतिशत,राजन कुमार यादव को 79.80 प्रतिशत,रामजी यादव को 78 प्रतिशत और सुमित कुमार को 77.80 प्रतिशत अंक प्राप्त हुआ है। यह भी पढ़ें- UP Board 10th Resul...