गढ़वा, अप्रैल 16 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित होने पर आरके पब्लिक स्कूल गढ़वा में खुशी, उत्साह और गर्व का माहौल देखने को मिला। विद्यालय ने एक बार फिर शत-प्रतिशत परिणाम हासिल कर अपनी उत्कृष्ट शैक्षणिक परंपरा को बरकरार रखा है। स्कूल के धीरज कुमार 96% अंकों के साथ स्कूल टॉपर रहे। स्कूल की शानदार सफलता ने यह सिद्ध कर दिया है कि विद्यालय में शिक्षा केवल सैद्धांतिक ज्ञान तक सीमित नहीं, बल्कि उसे व्यावहारिक रूप में परिणामों के जरिए सिद्ध भी किया जाता है। विद्यालय के निदेशक अलखनाथ पांडेय ने छात्रों के ऐतिहासिक उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि हम सिर्फ पढ़ाते ही नहीं, परिणाम भी देते हैं। यह भी पढ़ें- 98 फीसदी परिणाम के साथ फाउंडेशन स्कूल का शानदार प्रदर्शन हमारा उद्देश्य छात्रों को केवल परीक्षा के लिए तैय...