आरा, अप्रैल 10 -- आईएएस से रिटायर होने के बाद आरा से दस साल सांसद रहे और केंद्र सरकार में मंत्री भी रहे आरा, प्रधान संवाददाता। पिछले लोकसभा चुनाव में हार के बाद राजनीतिक हाशिये पर पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह ने शुक्रवार को नई पारी की शुरुआत की। करीब 73 वर्षीय राजकुमार सिंह सुप्रीम कोर्ट बार का सदस्य बन गये हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर सुप्रीम कोर्ट के सामने और परिसर की काला कोट पहने अपनी तीन तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा है-मैं सुप्रीम कोर्ट बार का सदस्य बन गया हूं। अपने लोकतंत्र और नागरिक अधिकारों की रक्षा के लिए लड़ूंगा। सोशल मीडिया पर बहुतेरे लोगों ने उन्हें नई पारी के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी है। बता दें कि केंद्रीय गृह सचिव रहे आरके सिंह रिटायर होने के बाद भाजपा में शामिल हुए थे। भाजपा के टिकट पर उन्होंने 2014 के लोकसभा चुन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.