पटना, नवम्बर 15 -- भाजपा ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री और आरा के पूर्व सांसद आरके सिंह को पार्टी से निलंबित करते हुए उन्हें नोटिस थमाया है। इसमें उनसे पूछा गया है कि क्यों नहीं आपको पार्टी से निष्कासित किया जाए? उनपर पार्टी विरोधी गतिविधि में शामिल रहने का आरोप है। इसके साथ ही पार्टी ने विधानपार्षद अशोक अग्रवाल और कटिहार की मेयर उषा अग्रवाल को भी निलंबित कर दिया है। उन्हें भी कारण बताओ नोटिस दिया गया है। आरके सिंह ने पिछले दिनों पार्टी के साथ-साथ नीतीश सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने बिजली घर निर्माण को लेकर गड़बड़ी करने का आरोप लगाया था। साथ ही बिजलीघर निर्माण की प्रक्रिया पर भी सवाल उठाए थे। इसके अलावा उन्होंने पार्टी के उम्मीदवारों को लेकर भी कई सवाल उठाए थे। इससे पार्टी नाराज थी। इसी तरह कटिहार के विधानपार्षद अशोक अग्रवाल के पुत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.