बिहारशरीफ, नवम्बर 4 -- आरके मिशन की प्रवेश परीक्षा मे बरबीघा के 10 छात्र सफल बरबीघा, हिन्दुस्तान संवाददाता। आरके मिशन, नरेंद्रपुर की प्रवेश परीक्षा में शहर के आदर्श विद्या भारती स्कूल के 10 छात्रों ने सफलता पायी है। विद्यालय के प्राचार्य संजीव कुमार ने सभी सफल छात्रों को शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि बच्चों को कड़ी मेहनत और लगन से शिक्षा ग्रहण करनी चाहिए। मेहनत करने वालों की कभी हार नहीं होती है। सफल छात्रों में शौर्य रंजन, यशराज, युवराज, प्रशांत ,आदित्य राज , सूरज सुमन , प्रणव कुमार सिंह ,सर्वज्ञ कुमार, आर्यन अंकुर, आयुष राज शामिल हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...