कानपुर, जनवरी 2 -- कानपुर। डॉ. नागेंद्र स्वरूप की स्मृति में डॉ. वीरेंद्र स्वरूप क्रिकेट एकेडमी की ओर से आयोजित किड्स प्रीमियर लीग में शुक्रवार को दो मुकाबले खेले गए। पहले मैच में आरके बाजपेई इलेवन ने यूपीएस इलेवन को 55 रन से पराजित किया। दूसरे मैच में आईसीसी अकादमी ने सूरज गुप्ता इलेवन को रोमांचक मैच में दो रन से हराया। फूलबाग स्थित डीएवी मैदान पर खेले गए पहले मैच में आरके बाजपेई इलेवन ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 140 रन बनाए। टीम की ओर से अयमान ने 46 रन व अंश धुरिया ने 30 रन बनाए। गेंदबाजी में यशस्वी ने दो, रूनझुन व शुभम यादव ने एक-एक खिलाड़ी को आउट किया। जवाब में यूपीएस इलेवन की पूरी टीम 16.3 ओवर में महज 85 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से युग पाल ने सर्वाधिक 30 रन बनाए। गेंदबाजी में अब्दुल समद ने तीन, आरव व आशु सोनकर ने दो-दो विकेट लिया। अब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.