शामली, फरवरी 16 -- शहर के आरके पीजी कॉलेज की एनएसएस की तीनों इकाइयों द्वारा सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ सोमवार को किया गया। प्रथम इकाई द्वारा मुंडेट कलां, द्वितीय इकाई द्वारा टिटौली तथा तृतीय इकाई द्वारा मुंडेट खुर्द गांव को गोद लेकर विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। शिविर के अंतर्गत स्वच्छता अभियान, स्वास्थ्य जागरूकता, नशा मुक्ति, पर्यावरण संरक्षण, डिजिटल साक्षरता तथा सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध जनजागरूकता कार्यक्रम संचालित किए। इस वर्ष उत्तर प्रदेश शासन द्वारा निर्धारित थीम कौशल विकास हेतु युवा को ध्यान में रखते हुए युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से विभिन्न कौशल संबंधी प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन भी दिया। इस अवसर पर प्रोफेसर आरपी सिंह, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रोहित राणा, डॉ. प्रीतम सिंह एवं कु. गायत्री त्रिपाठी मौजूद र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.