गढ़वा, सितम्बर 3 -- मझिआंव, प्रतिनिधि। प्रखंड के ऊंचरी स्थित आरके पब्लिक स्कूल में गुरुवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्रधानाचार्य केआर झा ने शिक्षकों के साथ भगवान श्रीकृष्ण के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की। उसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शिक्षिका प्रीति सिंह ने कृष्णा हे गीत की मनमोहक धुन पर शानदार नृत्य प्रस्तुत कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं अभिषेक चौबे, रूपेश कुमार पांडेय, संतोष गुप्ता, अजीत कुमार पांडेय, स्नेहा सिंह, स्नेहा मिश्रा, तनु सिंह, आकांक्षा तिवारी, अनामिका और संजुक्ता ठाकुर ने मधुर गीतों की प्रस्तुति दी। उक्त अवसर पर प्रधानाचार्य ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के धार्मिक एवं आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि श्रीकृष्ण भगवान विष्णु के आठवे...