गढ़वा, अप्रैल 18 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। जिला मुख्यालय स्थित रामासाहू हाईस्कूल मैदान में चल रहे स्कूल प्रीमियर लीग टूर्नामेंट में शनिवार को आरके पब्लिक स्कूल गढ़वा और ज्ञान निकेतन स्कूल बेलचंपा के बीच मैच खेला गया। मुकाबले में आरके पब्लिक स्कूल ने ज्ञान निकेतन को आठ विकेट से हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया। मैच में टॉस जीतकर आरके पब्लिक स्कूल ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए ज्ञान निकेतन की टीम 12 ओवर में आठ विकेट पर 118 रन बनाए। उसमें प्रियांशु का 58 रनों का योगदान रहा। उधर आरके पब्लिक स्कूल की ओर से गेंदबाजी करते हुए साद ने चार और चंदन ने दो विकेट लिए। जवाबी पारी खेलने उतरी आरके पब्लिक स्कूल की टीम ने 11 ओवर में दो विकेट पर 121 रन बनाकर मैच जीत लिए। उसमें हिमांशु का 85 और कुणाल का 12 रनों का योगदान रहा। ज्ञान नि...