धनबाद, अप्रैल 22 -- कतरास के सलानपुर कोलियरी स्थित आरके कोल माइंस आउटसोर्सिंग कंपनी के कर्मियों ने न्यूनतम मजदूरी सहित छह सूत्री मांगों को लेकर दूसरे दिन भी कार्य बहिष्कार जारी रखा। सोमवार से शुरू हुआ यह अनिश्चितकालीन धरना मंगलवार को भी जारी रहा। इस बीच कंपनी प्रबंधन द्वारा 'नो वर्क नो पे' का नोटिस जारी करने के साथ ही दो कर्मियों मानिक महतो और शंभू सिंह को निलंबित कर दिया गया, जबकि मो. आसिफ और चंदन चौहान को कारण बताओ नोटिस दिया गया। इससे कर्मियों के बीच नाराजगी और बढ़ गई। भाकपा माले के पोलित ब्यूरो सदस्य हलधर महतो धरना स्थल पर पहुंचे और प्रबंधन के रवैये का विरोध किया। उन्होंने कर्मियों से शांतिपूर्ण और अहिंसात्मक तरीके से आंदोलन जारी रखने की अपील करते हुए कहा कि मांगें पूरी होने तक संघर्ष जारी रहेगा। इधर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए रा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.