मधुबनी, जुलाई 4 -- मधुबनी,एक संवाददाता। आरके कॉलेज में शैक्षणिक (सत्र 2026-29) के बीबीए एवं बीसीए पाठ्यक्रमों में नामांकन के लिए शनिवार को प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया गया। प्रवेश परीक्षा के लिए लगभग 250 छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता परीक्षा में भाग लिया महाविद्यालय प्रशासन द्वारा परीक्षा के कदाचार मुक्त एवं शांतिपूर्ण संचालन के लिए सभी आवश्यक तैयारी पूरी की गई थी। महाविद्यालय के प्रधानाचार्य प्रो.डॉ.अनिल कुमार मंडल ने बताया कि महाविद्यालय में गुणवत्तापूर्ण एवं रोजगारोन्मुखी शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बीबीए एवं बीसीए पाठ्यक्रमों का संचालन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रवेश परीक्षा का आयोजन पूरी पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ संपन्न हुआ। उन्होंने अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए बताया कि प्रथम मेरिट सूची 5 जुलाई 2026 को प्र...