मधुबनी, जुलाई 26 -- रामशरण साह मधुबनी। तेलंगाना में व्याख्याता की नियुक्ति में बड़े फर्जीवाड़े का भंडाफोड़ हुआ है। वरीय पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार के निर्देश पर हुई जांच में 17 अभ्यर्थियों के पीजी के प्रमाणपत्र फर्जी पाए गए हैं। प्रमाणपत्र आरके कॉलेज, मधुबनी के नाम से निर्गत हुए थे। नियुक्ति के लिए न केवल फर्जी प्रमाणपत्र लगाए गए बल्कि सत्यापन में भी फर्जीवाड़ा किया गया। वरीय पुलिस अधीक्षक के आदेश पर शनिवार को नगर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने अपने बयान पर सभी अभ्यर्थियों के खिलाफ नगर थाना में एफआईआर दर्ज की है। इसमें फर्जीवाड़ा में शामिल अन्य अज्ञात लोगों को भी शामिल किया गया है। यह भी पढ़ें- Union Bank Apprentice Result 2026: यूनियन बैंक अप्रेंटिस रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक; जानें आगे क्या होगा?एफआईआर में आरोपितों पर आरोप एफआईआर में आ...