नई दिल्ली, अप्रैल 18 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को आर के आश्रम मार्ग मेट्रो स्टेशन पर चल रहे निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि आर. के. आश्रम मार्ग मेट्रो स्टेशन को एक महत्वपूर्ण इंटरचेंज हब के रूप में विकसित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यहां पर वर्तमान में संचालित ब्लू लाइन और मजेंटा लाइन के बीच कनेक्टिविटी स्थापित होगी। यह स्टेशन जनकपुरी वेस्ट से आर. के. आश्रम मार्ग तक विस्तारित 28.92 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर का एक प्रमुख केंद्र होगा। मुख्यमंत्री ने डीएमआरसी द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा करने के साथ समय-सीमा के पालन पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- आर. के. आश्रम मार्ग मेट्रो स्टेशन बनेगा दिल्ली का नया 'हब' उन्होंने बताया कि फेज-4 कॉरिडोर के अंतर्गत जन...