आरा, जुलाई 18 -- पीरो, संवाद सूत्र। पीरो के आरकेड इंटरनेशनल स्कूल के पांच प्रतिभावान छात्रों को हिन्दुस्तान ओलंपियाड में बेहतर प्रदर्शन करने पर चेक दिया गया। स्कूल की प्रिंसिपल पूजा कुमारी ने स्वीटी कुमारी, धर्मजीत गोंड, आराध्या गुप्ता, निहाल कुमार साह और जिनन्त प्रवीण को चेक दिया। स्कूल के प्रबंध निदेशक अफजल इमाम ने चेतना सत्र के दौरान छात्रों को हिंदुस्तान ओलंपियाड के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इस बार स्कूल के सभी छात्र भाग लेंगे। प्रिंसिपल पूजा कुमारी ने अभियान चलाकर फॉर्म भरे जाने का मंत्र शिक्षकों को दिया। - यह भी पढ़ें- बाघवार अकादमी के छात्राओं का शानदार प्रदर्शन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...