रांची, मार्च 16 -- रांची, विशेष संवाददाता। फार्मेसी शिक्षा, अनुसंधान और उद्योग के बीच समन्वय को मजबूत बनाने के उद्देश्य से सोमवार को आरकेडीएफ विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्यूटिकल साइंसेज की ओर से 'फार्मा अन्वेषण झारखंड-2026' का आयोजन रांची इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक हेल्थ ऑडिटोरियम, नामकुम में किया गया। कार्यक्रम में राज्य के विभिन्न विश्वविद्यालयों, फार्मेसी संस्थानों, शोधकर्ताओं और विद्यार्थियों ने भाग लिया। थीम- फ्यूचर फार्मा इकोसिस्टम: अकादमिक, इंडस्ट्री, रिसर्च, रेगुलेटरी एवं प्रैक्टिस के बीच समन्वय, रखी गई थी। मुख्य अतिथि स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने कहा कि फार्मेसी शिक्षा और अनुसंधान स्वास्थ्य क्षेत्र को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और गुणवत्तापूर्ण दवाओं के विकास से स्वास्थ्य व्यवस्था बेहतर हो सकती है।क...