रांची, सितम्बर 1 -- रांची,संवाददाता। आरकेडीएफ विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए मंगलवार से दूसरे राउंड की काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू हो गई है। विश्वविद्यालय में अब विद्यार्थी सीधे कैंसल और रिक्त सीटों पर अपना नामांकन करवा सकते है। सीमित सीटों को देखते हुए विद्यार्थियों से जल्द काउंसलिंग और नामांकन प्रक्रिया पूरी करने की अपील की गई है। 14 सितंबर 2026 तक बिना विलंब शुल्क के नामांकन करवा सकते है। वहीं, 30 सितंबर नामांकन की अंतिम तिथि घोषित की गई है,जिसमें विद्यार्थियों को विलंब शुल्क के साथ अपना नामांकन करवाना पड़ेगा। साथ ही सीट भर जाने के बाद सभी विभागों में नामांकन की प्रक्रिया बंद कर दी जाएगी। यह भी पढ़ें- कोल्हान विवि में स्नातक नामांकन 5 सितंबर तक विश्वविद्यालय के पति कुलपति डॉ अमित कुमार पांडे ने विद्यार्थियों से अंतिम तिथि ...