रांची, फरवरी 28 -- रांची, विशेष संवाददाता। आरकेडीएफ विश्वविद्यालय, रांची ने भारत सरकार के युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय के साथ एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। इस समझौते के तहत विवि को रांची जिले में 'विकसित भारत युवा संसद 2026' के आयोजन हेतु आधिकारिक केंद्र बनाया गया है। यह कार्यक्रम 10 मार्च 2026 को आयोजित होगा, जिसमें जिले के सभी सरकारी व निजी उच्च शिक्षण संस्थान हिस्सा लेंगे। कुलपति प्रो. एस. चटर्जी और रजिस्ट्रार डॉ. अमित कुमार पांडेय ने इसे संस्थान के लिए गौरवशाली क्षण बताया। उन्होंने कहा कि यह आयोजन युवाओं में नेतृत्व क्षमता, नवाचार और नागरिक सहभागिता को बढ़ावा देगा। इच्छुक प्रतिभागी इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए 'माय भारत पोर्टल' से पंजीकरण करा सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...