बोकारो, मई 29 -- आरकेएमयू बोकारो कोलियरी शाखा के बैनर तले मजदूरों ने पानी, बिजली एवं बुनियादी सुविधाओं की मांग को लेकर सीसीएल डीडी माइंस में काम बाधित कर विरोध प्रदर्शन किया। श्रमिक नेताओं और मजदूरों ने प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी किया।

प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी उत्खनन शाखा के अध्यक्ष अविनाश सिन्हा ने कहा कि सीसीएल प्रबंधन प्रत्येक वर्ष करोड़ों का लाभ अर्जित करता है, ऐसे में श्रमिकों की सुविधाओं के प्रति भी ख्याल रखना चाहिए। आंदोलन को समर्थन देने पहुंचे क्षेत्रीय सचिव सुबोध सिंह पवार एवं अध्यक्ष दिगंबर महतो ने कहा कि सीसीएल प्रबंधन लगातार मजदूर सुविधाओं में कटौती कर रहा है। प्रबंधन को मजदूरों के साथ समन्वय स्थापित कर सुविधाओं को बहाल करना चाहिए, ताकि माइंस विस्तार का काम भी तरीके से आगे बढ़ सके।

अधिकारियों का आश्वासन सूचना मिलने के बाद सि...