मिर्जापुर, मार्च 18 -- मिर्जापुर। मध्य-पूर्व एशिया की जंग की तपिश ने आम और खास के जीवन को प्रभावित कर दिया है। महंगाई का असर केवल गैस सिलेंडर पर ही नहीं रोजमर्रा के जीवन में उपयोग आने वाले पानी के खाली बोतल, आरओ पानी के बॉटल, प्लास्टिक के वाइपर, झाड़ू, सरसों, रिफाइंड के डिब्बा बंद तेल के दाम भी प्रति लीटर 15 से 20 रुपये तक बढ़ गए हैं। हालांकि, पैकिंग के पुराने पानी सहित बॉटल के दाम अभी नहीं बढ़े हैं, लेकिन खाली बॉटलों के अचानक दाम बढ़ने से लोगों का दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है। ईरान, इजरायल और अमेरिकी जंग के चलते भारत के हर वर्ग को प्रभावित कर दिया गया है। गैस सिलेंडर के लिए लोग जहां लाइन में लग रहे हैं। वहीं, प्लास्टिक आधारित वस्तुओं ने भी जोर का झटका धीरे से दिया है। बाजार में आरओ के पानी का खाली बीस लीटर का बॉटल दो सौ से बढ़कर 250 रुप...