बलिया, फरवरी 26 -- बेल्थरारोड। स्थानीय रोडवेज बस स्टेशन परिसर में यात्रियों की सुविधा के लिए लगाया गया आरओ एवं चिलर प्लांट वर्षों से शोपीस बना हुआ है। आलम यह है कि करोड़ों की लागत से स्थापित यह प्लांट वर्तमान न तो शुद्ध पानी दे पा रहा है और न ही सामान्य पानी ही दे रहा है। ऐसे में दूर-दराज से आने वाले यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बता दें कि इस आरओ एवं चिलर प्लांट का लोकार्पण भाजपा के पूर्व विधायक धनंजय कन्नौजिया ने वर्ष 2021 में किया था। प्लांट के कार्यदायी संस्था बीडीओ सीयर का नाम दर्ज है। लोकार्पण के समय इसे यात्रियों के लिए बड़ी सौगात बताया गया था, लेकिन हकीकत इससे कोसों दूर है। अब गर्मी आने को है, बसों के इंतजार में खड़े यात्री पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ेगा। एक ओर सरकार स्वच्छ जल, स्वस्थ जीवन की बात कर रही है, व...