रामगढ़, जून 18 -- रामगढ़ । अभिहित अधिकारी सह अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी रामगढ़ डॉ. नवल कुमार के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बुधवार को रामगढ़ क्षेत्र के विभिन्न आरओ पानी प्रतिष्ठानों, होटलों एवं रेस्टोरेंटों में औचक निरीक्षण अभियान चलाया। निरीक्षण के दौरान पानी की गुणवत्ता, खाद्य पदार्थों की शुद्धता, स्वच्छता व्यवस्था तथा खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुपालन की जांच की गई।

निरीक्षण विवरण खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने अमृत जल, जल सेवा कोठार, हेलो वाटर कोठार, त्रिमूर्ति जल, श्री आरओ जल (बाजार समिति के समीप), जीवन धारा शुद्ध जल, साधना जल तथा पारसोतीया स्थित वाटर प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। इस दौरान संचालकों को एनओसी, वाटर टेस्ट रिपोर्ट तथा एफएसएसएआई लाइसेंस उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। सभी प्रतिष्ठानों से पानी के नमूने एकत्...