आरओ परीक्षा में प्रथम स्थान पाए अनिल पांडेय का हुआ स्वागत
अंबेडकर नगर, अप्रैल 9 -- जहांगीरगंज, संवाददाता। आरओ एवं एआरओ 2023 की परीक्षा में प्रथम स्थान हासिल करने वाले जहांगीरगंज विकास खंड क्षेत्र के अनिल पांडेय का जमकर स्वागत हो रहा है। उत्तर प्रदेश भूमि विकास बैंक के निदेशक यमुना प्रसाद चतुर्वेदी अनिल पांडेय के पैतृक घर नगर पंचायत क्षेत्र राजेसुल्तानपुर के तुलसीपुर पहुंचे। उनके साथ पूर्व विधायक त्रिवेणी राम, अनीता कमल व जयराम विमल भी थे। भाजपा नेताओं ने अनिल पांडेय की सफलता के लिए फूल मालाओं से अभिनंदन करते हुए शुभकामनाएं दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.