अंबेडकर नगर, अप्रैल 8 -- जहांगीरगंज अम्बेडकरनगर। आरओ एवं एआरओ 2023 की परीक्षा में प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल करने वाले जहांगीरगंज विकास क्षेत्र के अनिल पांडेय का जमकर स्वागत हो रहा है। बुधवार को उत्तर प्रदेश भूमि विकास बैंक के निदेशक यमुना प्रसाद चतुर्वेदी अनिल पांडेय के पैतृक घर नगर पंचायत क्षेत्र राजेसुल्तानपुर के तुलसीपुर गांव पहुंचे। उनके साथ त्रिवेनी राम पूर्व विधायक ,पूर्व विधायक अनीता कमल , पूर्व विधायक जयराम विमल भी थे। भाजपा नेताओं ने अनिल पांडेय की अपार सफलता के लिए फूल मालाओं से अभिनंदन करते हुए शुभकामनाएं दिया।इस अवसर पर वीरेंद्र सिंह उर्फ कन्हैया सिंह, सतीश मिश्र , गंगा मिश्र ,महेंद्र तिवारी संतोष पाण्डेय पिंटू , शत्रुघ्न पांडे उर्फ प्रिंस पाण्डेय, रमेश सिंह ,मोनू उर्फ प्रशांत सिंह सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थि...