आरओ/एआरओ के 501 पदों के लिए आवेदन 26 अक्तूबर से
प्रयागराज, अक्टूबर 24 -- उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से समीक्षा अधिकारी (आरओ)/सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ) के 501 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन सोमवार से शुरू होंगे। आयोग ने आरओ/एआरओ आदि (सामान्य / विशेष चयन) परीक्षा-2026 का विज्ञापन जारी कर दिया है। ऑनलाइन परीक्षा शुल्क बैंक में जमा करने एवं ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जाने की अंतिम तिथि 26 नवंबर है जबकि ऑनलाइन प्रस्तुत आवेदन में सुधार/संशोधन और शुल्क समाधान की अंतिम तिथि तीन दिसंबर है। सचिव गिरिजेश कुमार त्यागी के अनुसार परीक्षा का विस्तृत विज्ञापन सोमवार से वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगा, जिसमें ऑनलाइन आवेदन, शुल्क जमा करने की प्रक्रिया, जाति प्रमाण पत्रों का प्रोफार्मा, परीक्षा-योजना एवं पाठ्यक्रम, आरक्षण एवं आयु में छूट के सम्बन्ध में निर्धारित महत्वपूर्ण निर्देश आदि उपलब्ध रहेंगे। इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.