प्रयागराज, अप्रैल 21 -- प्रयागराज। समीक्षा अधिकारी (आरओ)/सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ) आदि परीक्षा-2023 में चयनित 24 अभ्यर्थियों को सत्यापन प्रपत्र एवं स्वःघोषणा पत्र जमा करने के निर्देश दिए गए हैं। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की उपसचिव पूनम निगम के अनुसार वेबसाइट पर उपलब्ध प्रपत्रों को डाउनलोड कर एवं सही-सही भरकर उनकी हार्ड कॉपी 30 अप्रैल की शाम पांच बजे तक व्यक्तिगत रूप से या रजिस्टर्ड डाक/ स्पीड पोस्ट से उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। चार अभ्यर्थियों को यह भी निर्देशित किया गया है कि वे सत्यापन प्रपत्र के साथ सक्षम प्राधिकारी की ओर से जारी अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) की मूल प्रति भी उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.