प्रयागराज, अप्रैल 8 -- प्रयागराज। समीक्षा अधिकारी (आरओ)/सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ) आदि परीक्षा-2023 के अंतिम परिणाम में सफल 419 अभ्यर्थियों का अभिलेख सत्यापन 15 अप्रैल को उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में होगा। उपसचिव वीरेन्द्र मणि त्रिपाठी के अनुसार सुबह 9:30 बजे से अभिलेख सत्यापन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि अपने सभी शैक्षणिक और आरक्षण संबंधी प्रमाणपत्रों की मूल और छायाप्रति के साथ निर्धारित तिथि और समय पर पहुंचना सुनिश्चित करें। विस्तृत विज्ञप्ति आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.