आरओबी पर लगे बैरियर से टकरा ट्रेलर ट्रक क्षतिग्रस्त, हादसा टला
आरा, अगस्त 12 -- -एक माह में तीसरी बार बैरियर से ट्रक टकराने का हुआ हादसा बिहिया। निज संवाददाता बिहिया-बिहटा स्टेट हाईवे 102 पर बिहिया नगर स्थित रेल ओवरब्रिज पर बुधवार की अहले सुबह हाईट बैरियर से टकरा जाने से एक ट्रेलर ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि हादसे के दौरान ट्रक के चालक व खलासी बाल-बाल बच गये। हादसे के बाद आरओबी की दोनों तरफ घंटों यातायात प्रभावित रहा। बाद में क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त और बैरियर में फंसे ट्रक को हटाया गया, तब जाकर यातायात सामान्य हो पाया। जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह लगभग चार बजे जगदीशपुर से बिहिया की तरफ आ रहा ट्रेलर ट्रक आरओबी के दक्षिणी छोर से पहले ही टूट चुके बैरियर को पार कर उत्तरी छोर पर लगे हाईट बैरियर से जा टकराया, जिससे ट्रक का आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.