कानपुर, मई 2 -- कानपुर। शहर के सभी रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) पर पतंग के मांझे दुर्घटना का सबब बन रहे हैं। हादसों को रोकने के लिए सभी आरओबी पर सुरक्षा के लिए तार या जाली लगाए जाने की आवश्यकता है। यह बातें विधायक अमिताभ बाजपेई ने जिलाधिकारी को लिखे पत्र में कहीं। पत्र में विधायक ने बताया कि मरे कंपनी पुल, झाड़ी बाबा पड़ाव पुल, शिव नारायण टंडन सेतु, खपरा मोहाल पुल, जयपुरिया पुल सहित अन्य आरओबी पर ट्रैफिक बहुत ज्यादा है। आरओबी के आसपास बड़ी संख्या में लोग पतंगबाजी करते हैं। पतंगें कटने पर मांझे आरओबी से होकर गिरते हैं, जिसकी चपेट में आकर दोपहिया चालक घायल होते हैं। ऐसे में आरओबी पर स्टील के तार या जाली लगाना जरूरी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.