नवादा, फरवरी 5 -- नवादा, हिन्दुस्तान संवाददाता। नवादा शहर की सबसे बड़ी समस्याओं में से एक रेलवे क्रॉसिंग पर लगने वाले भीषण जाम से निजात दिलाने की दिशा में नवादा जिला प्रशासन ने अब ठोस कदम उठाया है। वारिसलीगंज-नवादा रेलवे स्टेशनों के बीच स्थित लेवल क्रॉसिंग संख्या-33/बी1 पर एक भव्य रेल ओवर ब्रिज का निर्माण किया जाना प्रस्तावित है, जिसके लिए 1.50 एकड़ भूमि के अधिग्रहण की अधिसूचना जारी कर दी गयी है। जिलाधिकारी सह समाहर्ता के कार्यालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, इस महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचा परियोजना के लिए जिला प्रशासन ने भूमि अर्जन, पुनर्वास और पुनर्व्यवस्थापन में उचित प्रतिकर एवं पारदर्शिता अधिकार अधिनियम, 2013 की धारा 11 (1) के तहत प्रारंभिक अधिसूचना जारी कर दी है। नवादा शहरी क्षेत्र के वार्ड संख्या-11 के अंतर्गत आने वाले मौजा मिर्जापु...