सीवान, फरवरी 20 -- बड़हरिया। प्रखंड के बड़हरिया तरवारा मुख्यमार्ग राम जानकी मंदिर मठिया के समीप आरएस हॉस्पिटल में डॉ सीमा कुमारी के डर्माडेंट हॉस्पिटल का उद्घाटन किया गया। जिसका विधिवत उद्घाटन सर्जन डॉ राजीव रंजन, डॉ सुधा रंजन, डॉ एन अहमद, डॉ अमरेंद्र कुमार, रामेश्वर यादव, जितेंद्र यादव ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। डॉ राजीव रंजन ने बताया कि पहली बार बड़हरिया में ऐसी क्लिनिक का उद्घाटन हुआ है जहां स्किन, नेल और बाल जैसे गंभीर बीमारियों का इलाज आधुनिक मशीन से किया जाएगा। मौके पर डॉ सुजीत कुमार, डॉ प्रेम प्रकाश, डॉ आमिर, सरपंच अरविंद श्रीवास्तव, पूर्व मुखिया सीताराम पासवान, बीरेंद्र साह, अनिल यादव, प्रवीण सिंह, निर्झर सिंह सहित अन्य थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...