मधुबनी, मई 3 -- झंझारपुर। झंझारपुर नगर परिषद के वार्ड संख्या 26 स्थित आरएस बाजार के निवासियों के लिए राहत भरी खबर है। वर्षों से मानसून के दौरान जलजमाव की त्रासदी झेल रहे इस क्षेत्र में अब बुनियादी ढांचे के सुधार का कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। पथराही से नवटोल तक लगभग एक करोड़ 90 लाख रुपये की भारी भरकम लागत से नाला और सड़क का निर्माण किया जा रहा है। इस महत्वाकांक्षी योजना के पूर्ण होने से न केवल आवागमन सुगम होगा, बल्कि क्षेत्र की दशकों पुरानी ड्रेनेज समस्या का भी समाधान होने की उम्मीद है। नगर परिषद की मुख्य पार्षद बबीता शर्मा और कार्यपालक पदाधिकारी मनोज कुमार के अनुसार, इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य मानसून की पहली बारिश से पूर्व निर्माण कार्य को अंतिम रूप देना है। उन्होंने बताया कि विभाग का लक्ष्य समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.