वाराणसी, अगस्त 7 -- वाराणसी। आरएस बनारस लॉ कॉलेज में शुक्रवार से शैक्षणिक सत्र 2026-27 के अंतर्गत एलएलबी और बीएएलएलबी प्रथम वर्ष की कक्षाओं का शुभारंभ इंडक्शन कार्यक्रम के साथ किया गया। कॉलेज में विधि शिक्षा के नए सत्र के शुभारंभ पर छात्र-छात्राओं को जरूरी जानकारियां दी गईं। प्राचार्य बिपाशा गोस्वामी ने नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं से अनुशासन, परिश्रम, नैतिक मूल्यों और विधि शिक्षा के प्रति समर्पण के साथ अध्ययन करने का आह्वान किया। इस अवसर पर असिस्टेंट प्रोफेसर विवेक कुमार सिंह, आशीष तिवारी, डॉ कुमार गौरव, प्रज्ञा सिंह और प्रज्ञा पाण्डेय उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- Varanasi News: नवप्रवेशित छात्राओं का दीक्षारंभ में स्वागत यह भी पढ़ें- एसएसएलएनटी में नई छात्राओं को दी कोर्स व सिलेबस की जानकारी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...