गंगापार, मई 12 -- करनाईपुर, हिन्दुस्तान संवाद। आरएस. आनंद संस्कार पब्लिक स्कूल एण्ड कॉलेज अंग्रेजी माध्यम में यूपी बोर्ड की हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभावान छात्र/छात्राओं को मेडल व प्रतीक चिन्ह ट्रॉफी देकर संस्थापक/मैनेजिंग डायरेक्टर रामसजीवन मौर्य ने सम्मनित किया।सम्मान समारोह में वर्षा बघेल कान्वेंट हेड, सृष्टि अग्रवाल, रोहित सिंह, सृंजोई भण्डारी, संजना वैश्य, अजहर खोन, दीक्षा सिंह, शिवनाथ, उदय प्रजापति, धीरेन्द्र प्रताप सिंह, राकेश श्रीवास्तव सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ एवं बालक/बालिकाएं उपस्थित रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...