मुंगेर, मई 10 -- धरहरा, एक संवाददाता। भागलपुर जा रही विक्रमशिला एक्सप्रेस में आरएसी सीट पर बैठने को लेकर हुए विवाद में धरहरा के एक किशोर के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। इतना ही नहीं, रेलवे हेल्पलाइन पर शिकायत करने के बाद आरपीएफ जवान पर भी किशोर को धमकाने का आरोप लगा है। घटना के बाद किशोर पूरी रात सहमे हालत में सफर करता रहा। धरहरा निवासी प्रशांत कुमार अपनी मां रेखा देवी के साथ नौ मई को आनंद विहार टर्मिनल से विक्रमशिला एक्सप्रेस में सवार हुआ था। प्रशांत का टिकट कंफर्म था, जबकि उसकी मां का टिकट आरएसी था। मां को आराम मिले, इसलिए उसने अपनी कंफर्म सीट बी-4 कोच की 59 नंबर बर्थ पर मां को बैठा दिया और खुद बी-3 कोच की 47 नंबर साइड लोवर सीट पर चला गया। यह भी पढ़ें- मोबाइल नहीं मिलने पर 13 वर्षीय किशोर घर से भागाघटना का विवरण प्रशंत ने बताया कि ...