अमरोहा, मार्च 26 -- गजरौला, संवाददाता। विश्व क्षय रोग दिवस पर जुबिलेंट में आयोजित चार दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे दिन बुधवार को भी दो मैच खेले गए। पहला मैच आरएसीएल और बेस्ट क्रॉप एंड साइंस के बीच व रात्रि में दूसरा मैच जुबिलेंट एवं स्माल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन की टीमों के बीच हुआ। पहले मैच में आरएसीएल की टीम ने बेस्ट क्रॉप को 86 रनों से शिकस्त दी। विजेता टीम के वैभव मैन ऑफ द मैच घोषित किए गए।बुधवार शाम जुबिलेंट इंग्रेविया लिमिटेड की फर्स्ट कालोनी में पहला मैच आरएसीएल और बेस्ट क्रॉप की टीमों के बीच हुआ। जुबिलेंट में निदेशक जनसंपर्क सुनील दीक्षित एवं पराग गोयल ने टॉस उछाला। आरएसीएल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। टीम के खिलाड़ी आते ही मैदान पर छा गए और 186 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। इस टीम के खिलाड़ी वैभव सर्वाधिक 119 रन...