चक्रधरपुर, फरवरी 3 -- आरएसपी में औद्योगिक सुरक्षा पर प्रशिक्षण राउरकेला। राउरकेला स्टील प्लांट (आरएसपी) के सेंट्रल पावर ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट (सीपीटीआई) में इंडस्ट्रियल सेफ्टी पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम स्टेट लेबर इंस्टीट्यूट ओडिशा के डायरेक्टोरेट ऑफ फैक्ट्रीज एंड बॉयलर ओडिशा सरकार और आरएसपी के साथ मिलकर आयोजित किया था। निदेशक (फैक्ट्री और बॉयलर) ओडिशा सरकार आईएएस इंद्रमणि त्रिपाठी ने सत्र का बतौर मुख्य अतिथि उद्घाटन किया। मौके पर कार्यपालक निदेशक (वर्क्स) बिश्वरंजन पलाई, उप निदेशक (फैक्ट्री और बॉयलर-सेफ्टी) डॉ. एम प्रधान, उप निदेशक (फैक्ट्री और बॉयलर)राउरकेला डिवीजन बिभु प्रसाद, सहायक निदेशक (फैक्ट्री और बॉयलर) अनिल नंद मंच पर उपस्थित थे। कार्यक्रम में प्लांट की विभिन्न यूनिटों से 50 प्रतिभागियों ने भाग...