चक्रधरपुर, मार्च 20 -- राउरकेला। राउरकेला स्टील प्लांट (आरएसपी) ने शिक्षा के क्षेत्र में सीएसआर पहल के तहत समारोह में आसपास गांवों के 51 छात्रों को आर्थिक सहायता प्रदान की। सभी लाभार्थी सुंदरगढ़ जिले के मॉडल स्टील गांवों और आरएसपी पुनर्वास कॉलोनियों के गरीब और वंचित तबकों से हैं। इनमें से 25 छात्रों ने शैक्षणिक वर्ष 2025-26 में पेशेवर कोर्स में दाखिला लिया है। बाकी 26 छात्र इस योजना के तहत पेशेवर पढ़ाई जारी रखे हुए हैं। मुख्य महाप्रबंधक टीजी कानेकर ने समारोह की अध्यक्षता की। योजना के लाभार्थियों को प्रशंसा पत्र और डमी चेक सौंपे। मौके पर कानेकर ने कहा कि ऐसी पहलें समावेशी विकास और शिक्षा के माध्यम से हाशिए पर पड़े समुदायों के छात्रों के सशक्तीकरण के प्रति आरएसपी की प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं। बातचीत सत्र के दौरान छात्रों और उनके माता-पिता ने ...