चक्रधरपुर, अक्टूबर 7 -- चक्रधरपुर,संवाददाता राउरकेला इस्पात सयंत्र में एक बड़ी घटना घट गई। आरपीएसपी के ब्लास्ट फर्नेस के पास रेलपटरी से कोयला लेकर जा रही एक मालगाड़ी के छह डिब्बे बेपटरी हो गए। घटना की प्रचारित होने के बाद के 11 बजे रेलवे महकमे में हड़कंप मच गया है। घटना के सूचना मिलते ही बंडामुंडा सी एंड डब्ल्यु विभाग की टीमें मौके पर पहुंच कर युद्धस्तर पर पटरियों को सुधारने के काम में लग गए हैं। घटना गंभीरता को देखते हुए बंडामुंडा के एआरएम अमित कुमार सारंगी ने मौके पर पहुंच कर राहत और कर्मियों को नियोजित कार्यो का जायजा लिया। शाम 5 में एआरएम सड़क मार्ग से मौके पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया। मालगाड़ी के बेपटरी के होने बारे में पुख्ता जानकारी नहीं मिल पाई है। अधिकारियों ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता पटरी का मरम्मत कर उसे ट्रेनों के आवागमन क...