चक्रधरपुर, जून 8 -- राउरकेला, संवाददाता राउरकेला इस्पात संयंत्र (आरएसपी) की अंडर-19 क्रिकेट टीम प्रतिष्ठित ओडिशा क्रिकेट एसोसिएशन (ओसीए) अंडर-19 पुरुष अंतर-जिला क्रिकेट प्रतियोगिता (एकदिवसीय प्रारूप) में उपविजेता बनी। ओडिशा में आयोजित इस प्रतियोगिता में टीम ने पूरे टूर्नामेंट के दौरान उत्कृष्ट खेल, निरंतरता और दृढ़ संकल्प का परिचय दिया। क्वार्टर फाइनल मुकाबले में आरएसपी की टीम ने भुवनेश्वर बी को 8 विकेट से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। इसके बाद सेमीफाइनल में भी शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए टीम ने कटक ए को 7 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल मुकाबले में आरएसपी को भुवनेश्वर ए से 6 रन से हार का सामना करना पड़ा। उपविजेता ट्रॉफी के साथ 50,000 रुपये की नकद पुरस्कार राशि प्रदान की गई। सिलिकॉन स्टील मिल विभाग के राजीव महारण टीम के को...