मुरादाबाद, फरवरी 18 -- मुरादाबाद। सोनकपुर स्टेडियम में खेली जा रही अंडर 14 क्रिकेट प्रतियोगिता में बुधवार को सेमीफाइनल मैच खेले गए। जिसमें आरएसडी एकेडमी और नेकस्ट जनरेशन ने अपने-अपने मैच जीतकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मैच आज यानि गुरुवार को खेला जाएगा। दिन का पहला सेमीफाइनल मैच नेकस्ट जनरेशन और स्काईलाइन क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला गया। जिसमें स्काईलाइन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 23.2 ओवर में 10 विकेट खोकर 112 रन बनाए। टीम के बल्लेबाज बुरी तरह विफल साबित हुए। जवाब में बल्लेबाजी करते उतरी नेकस्ट टीम ने 18 ओवर में तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम के लिए अरीज आलम ने 60 रनों की शानदार पारी खेली। दूसरे सेमीफाइनल में आरएसडी एकेडमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 25 ओ‌वर में सात विकेट खोकर 174 रन बनाए। जवाब में बल्लेबाजी करते उतर...