आरएसडी एकेडमी में बनी आर्म रेसलिंग चैंपियन
मुरादाबाद, अप्रैल 20 -- आरएसडी स्पोर्ट्स एकेडमी में हुई एक दिवसीय जिला स्तरीय आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता में जिले के 10 से अधिक विद्यालय के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। आरएसडी एकेडमी, समर वैली स्कूल, एसएस चिल्ड्रेन एकेडमी आदि स्कूलों की टीमों ने हिस्सा लिया। सचिव मोहित चौधरी ने बताया कि यह प्रतियोगिता विभिन्न आयु वर्ग में आयोजित की गई जिसमें अंडर-12, अंडर -14, अंडर-16, अंडर-18 व सीनियर ओपन बालक एवं बालिका वर्ग में कराई गई। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आरएसडी एकेडमी, द्वितीय स्थान पर एसएस चिल्ड्रेन एकेडमी और तीसरा स्थान महीलाल पब्लिक स्कूल व विल्सोनिया कॉलेज संयुक्त रूप से प्राप्त किया। शुभारंभ निदेशक डॉ. विनोद कुमार, डॉ. गौरव कुमार व डॉ. गरिमा शर्मा ने किया था। यह भी पढ़ें- छात्रों का ज़िला स्तरीय रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.