सिद्धार्थ, दिसम्बर 16 -- इटवा, हिन्दुस्तान संवाद। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से शौर्य और शारीरिक दक्षता के प्रतीक प्रहार दिवस के अवसर पर मंगलवार को इटवा क्षेत्र में दो स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। सेमरी खानकोट के प्राथमिक विद्यालय और इटवा के पूर्व माध्यमिक विद्यालय परिसर में स्वयंसेवकों ने दंड प्रहार का अभ्यास और प्रदर्शन कर अनुशासन व शारीरिक क्षमता का परिचय दिया। सेमरी खानकोट के प्राथमिक विद्यालय में हनुमान शाखा का कार्यक्रम खंड संचालक राकेश के निर्देशानुसार संपन्न हुआ। खंड कार्यवाहक श्यामलाल के नेतृत्व में स्वयंसेवकों ने पूरे उत्साह के साथ दंड प्रहार किया। इस अवसर पर श्यामलाल ने कहा कि प्रहार अभ्यास केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि एकाग्रता, साहस और संगठन के प्रति निष्ठा को मजबूत करने का माध्यम है। इसी क्रम में पूर्व माध्यमिक ...