गोरखपुर, मार्च 28 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ गोरखपुर महानगर उत्तर द्वारा शनिवार की सुबह 6:30 बजे फर्टिलाइजर मैदान सैनिक स्कूल के सामने शाखा संगम आयोजित होगा। इसके उत्तर भाग के 10 नगरों में लगने वाली सभी शाखा एक साथ एक मैदान पर लगेंगी। इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ गोरक्ष प्रांत के प्रांत प्रचारक रमेश होंगे। यह जानकारी प्रचार टोली के सदस्य पुनीत पाण्डेय ने दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...