आरएसएस शाखा एकत्रीकरण में स्वयंसेवकों ने लिया पंच परिवर्तन का संकल्प
कोडरमा, अक्टूबर 4 -- झुमरी तिलैया, निज प्रतिनिधि। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के निमित्त रविवार को स्थानीय सीएच हाई स्कूल मैदान में नगर एकत्रीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें संघ के विभिन्न आयु वर्गों के स्वयंसेवक शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण और प्रार्थना के साथ शाखा लगाकर की गई।
कार्यक्रम का संचालन खेल एवं शारीरिक कार्यक्रम का संचालन सह जिला कार्यवाह सुनील रजक, जिला संपर्क प्रमुख दिलीप सिंह, नगर खंड विस्तारक परितोष कुमार, नगर सह कार्यवाह रवि कुमार और सिद्धि प्रसाद ने किया। मुख्य शिक्षक की भूमिका नगर शारीरिक शिक्षण प्रमुख अमित कुमार ने निभाई।
बौद्धिक सत्र बौद्धिक सत्र में संपर्क टोली के सदस्य अजय अग्रवाल ने 'पंच परिवर्तन' की अवधारणा पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पंच परिवर्तन की शुरुआत प्रत्येक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.