आरएसएस व बजरंग दल पर अभद्र टिप्पणी, तहरीर के बाद भी मुकदमा नहीं
बदायूं, जून 14 -- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और बजरंग दल के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी की शिकायत के बाद भी मुकदमा दर्ज न होने से पुलिस की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में है। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि 11 जून को तहरीर देने के बावजूद केवल शांतिभंग की कार्रवाई की गई, जिससे नाराजगी बढ़ती जा रही है। उसहैत थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या-9 के एक युवक पर सोशल मीडिया के माध्यम से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और बजरंग दल के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप है। पोस्ट सामने आने के बाद हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं में रोष फैल गया। 11 जून को कार्यकर्ता थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए तहरीर दी। यह भी पढ़ें- सोशल मीडिया पर आपत्ति जनक टिप्पणी, तीन पर केस आरोप है कि शिकायत मिलने के बाद भी पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.