नई दिल्ली, दिसम्बर 21 -- कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को आरोप लगाया कि भारतीय सांख्यिकी संस्थान (आईएसआई) को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) धीरे-धीरे संस्थागत रूप से अपने कब्जे में ले रहा है। लोकसभा में विपक्ष के नेता ने जोर देकर कहा कि संस्थानों का संचालन किसी विचारधारा से नहीं, बल्कि ज्ञान और विज्ञान द्वारा किया जाएगा। राहुल गांधी ने संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान संसद भवन परिसर में स्थित अपने कार्यालय में, भारतीय सांख्यिकी संस्थान के छात्रों के साथ हुई हालिया बातचीत का एक वीडियो अपने व्हाट्सएप चैनल पर पोस्ट किया। गांधी ने पोस्ट में कहा कि भारतीय सांख्यिकी संस्थान के छात्रों ने मुलाकात के समय उन्हीं गंभीर चिंताओं को दोहराया, जो देश भर के अन्य शिक्षण संस्थानों के छात्र और शिक्षक लगातार उठाते आ रहे हैं। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.